एक क्विंटल दूषित खाद्य पदार्थ कराए गए नष्ट
मथुरा, जून 10 -- मथुरा, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। गंदगी मिलने पर खाद्य विक्रेताओं को चेतावनी दी गई। करीब एक क्विंटल दूषित खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए। मौके पर भी कुछ खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में अधिकमास के महीने में आम जनमानस एवं श्रृद्धालुओं को स्वच्छ व गुणवत्तायुक्त खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह द्वारा गोवर्धन, बरसाना व सौंख से आइसक्रीम के दो, मिश्रित दूध के दो, पनीर के तीन, पेड़ा का एक, बर्फी का एक, रबड़ी का एक नमूना संग्रहित किया गया। वृंदावन में खाद्य सुरक्षा अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.