मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- नगर पालिका क्षेत्र में स्थित करीब 84 हजार भवनों में एक क्लिक से अमृत की बूंद पहुंच रही है। नगर पालिका के करीब 66 नलकूप ऑटो माईजेशन से संचालित हो रहे है। इसके लिए नगर पालिका कार्यालय में बडा कंट्रोल रूम बना हुआ है। जिससे उक्त नलकूपों के पानी सप्लाई की निगरानी की जा रही है। अब नगर पालिका शेष 16 नलकूपों को ऑटो माईजेशन से जोडने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका करीब 4 करोड की धनराशि खर्च करने जा रही है। शहरी क्षेत्र की पेयजलापूर्ति की व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका क्षेत्र में 11 गांव शामिल हो गए है। अब पालिका में 55 वार्ड हो गए है। इन सभी वार्डों में 82 नलकूपों से पानी की सप्लाई हो रही है। जिसमें से 66 नलकूप ऑटो माईजेशन से संचालित हो रहे है। इसके लिए नगर पाल...