एक क्लिक पर मिलेगी स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट : डॉ अंसारी
रांची, जून 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अब राज्य के किसी भी सरकारी अस्पताल में होने वाली एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांचों की रिपोर्ट विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्टों द्वारा केंद्रीकृत प्रणाली से तैयार की जाएगी। इसके लिए सेंट्रल रेडियोलॉजी हब की स्थापना की जाएगी। कहीं दूर-दराज अस्पतालों में भी रेडियोलॉजी जांच होने के बाद रेडियोलॉजी हब में उसकी त्वरित रिपोर्ट तैयार की जाएगी। एक क्लिक पर एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई रिपोर्ट मिलेगी। इससे रिपोर्ट की गुणवत्ता बढ़ेगी, पारदर्शिता आएगी और मरीजों को तेजी से इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पताल एक डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे। दूरदराज क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। जांच रिपोर्ट मिलने में लगने वाला सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.