लखनऊ, मार्च 5 -- -'यूपी इको टूरिज्म' ऐप से राज्य की प्राकृतिक सुंदरता आपकी उंगलियों पर, जंगल-झरने और रोमांच का लें आनंद -ऐप में जीपीएस सपोर्ट स्मार्ट मैप्स, नेविगेशन फीचर, एआई इटिनेररी प्लान की सुविधा और सुरक्षा का खास ख्याल लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रकृति प्रेमियों और रोमांचक पर्यटन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के इको टूरिज्म स्थलों की संपूर्ण जानकारी, बुकिंग सुविधाएं और जरूरी मार्गदर्शन अब बस एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे। उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा तैयार कराया गया 'यूपी इको टूरिज्म' मोबाइल ऐप प्रदेश के वन्य जीव अभ्यारण्यों, राष्ट्रीय उद्यानों, जंगल ट्रेल्स, झरनों और नदियों जैसे प्राकृतिक आकर्षणों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर समेटते हुए पर्यटकों को विशेष अनुभव प्रदान करता है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सि...