नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और मशहूर कोचिंग टीचर अवध ओझा ने देश में 'क्रांति और मारकाट मचने'की 'भविष्यवाणी' की है। झाड़ू निशान पर दिल्ली की पटपड़गंज सीट हारने के कुछ महीने बाद ही राजनीति छोड़ने वाले अवध ओझा ने कहा है कि युद्ध बढ़ने और एलपीजी की सप्लाई बंद होने पर भी ऐसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि क्रांति के बाद देश बेहतर होगा। एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अवध ओझा ने कहा, 'यह देश सही हो जाएगा, कब सही होगा यह बता देता हूं। एक क्रांति होने जा रही है... भयंकर... मारकाट होगी इस देश में। कभी भी हो सकती है।' यह पूछे जाने पर की इसकी क्या संभावना है और क्यों होगी तो ओझा ने कहा, 'इकॉनमी जिस दिन कोलैप्स हुई, बैंक कोलैप्स किए, वजह... यदि अगर यह वॉर बढ़ जाए, ईरान-इजरायल वाला वॉर बढ़ जाए और सिर्फ गैस सिलेंडर की सप्ल...