प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 910 पदों पर भर्ती के लिए 16 और 17 अप्रैल को आयोजित लिखित परीक्षा में प्रतियोगी छात्रों ने सवाल उठाए हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों ने अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार से मुलाकात में धांधली के साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। दावा किया कि रैंडमाइजेशन नहीं होने के कारण जिस क्रम में अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, उसी क्रम में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिए। जिसका नतीजा है कि एक विषय में एक ही क्रम में चार रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों को चयन हो गया है। यही नहीं, 13 मामलों में एक क्रम के तीन रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके अलावा आगे-पीछे दो रोल नंबर वाले चयन के 121 ...