फतेहपुर, जनवरी 29 -- फतेहपुर। साहब जल्दी आइये पत्नी ने झगड़ा करने के बाद कमरा बंद कर लिया है। फांसी लगाने जा रही है। आ जाइये पत्नी को बचा लीजिए। डायल-112 पर पहुंची इस काल पर झटपट पुलिस दौड़ पड़ी। चार मिनट के अंदर मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर बंद महिला को पुलिस टीम ने समझाया। महिला ने बात मान ली। वह फंदा बना चुकी थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर उसने इरादा बदल दिया। इस तरह के पूरे साल में 25 मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंच आत्महत्या करने जा रहे लोगों की जान बचाई। डायल-112 कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही जीवन रक्षक भी बन रही है। डायल-112 पर लड़ाई झगड़े, चोरी के मामलों की सूचना तो पहुंचती ही है, लेकिन जैसे ही आत्महत्या किये जाने की सूचना पहुंचती है तो पीआरवी अलर्ट मोड में आ जाती है। खुदकुशी से संबंधित शब्द आते ही अलर्ट आ जाता है। यह ...