नई दिल्ली, जनवरी 19 -- भोपाल के कोलार के एक लड़के को उसकी प्रेमिका के परिजनों ने पहले तो जमकर पीटा और फिर कथित तौर बोतल से पेशाब भी पिलाई। प्रेमी अपनी प्रेमिका के बुलाने पर ही उसके घर गया था मगर उसके साथ बेहद ही अमानवीय व्यवहार को अंजाम दिया गया। दरअसल लड़के का अपनी प्रेमिका से काफी समय से प्रेम संबंध था। 15 दिन पहले प्रेमिका अपने परिवार को छोड़कर प्रेमी के साथ भोपाल आ गई थी। हालांकि बाद में परिजन उसे किसी तरह अपने साथ वापस राजस्थान ले गए। इसके बाद लड़की ने प्रेमी को फोन कॉल कर दोबारा मिलने राजस्थान बुलाया।अपहरण कर एक घर में बंधक बनाया प्रेमी ने लड़की पर भरोसा किया और उसके कहने पर झालावाड़ जिले में दांगीपुरा थाना क्षेत्र के पुलोरो गांव पहुंच गया। गांव में परिजनों ने कथित तौर पर उसका अपहरण किया और फिर एक घर में बंधक बना लिया। इसके बाद जमकर...