नई दिल्ली, अगस्त 15 -- भारतीय मार्केट में हुंडई मोटर इंडिया की बिक्री में कुछ गिरावट देखने को मिली है। इसके कारण कंपनी टॉप-सेलिंग कार निर्माताओं की सूची में खिसक कर चौथे स्थान पर आ गई है। हालांकि, अपनी खोई हुई पकड़ और मार्केट शेयर को वापस पाने के लिए कंपनी एक मास्टर प्लान पर काम कर रही है। हुंडई भारत में जल्द ही 5 नई SUV लॉन्च करने की योजना बना रही है। ये कारें मॉडर्न हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस होंगी। बेहतरीन माइलेज, दमदार परफॉर्मेंस और नए फीचर्स के इस कॉम्बिनेशन से कंपनी मार्केट में एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने के मूड में है।Hyundai Bayon Hybrid हुंडई बेयॉन एक पूरी तरह से नई क्रॉसओवर SUV है, जो भारत में वेन्यू और क्रेटा के बीच की जगह को भरेगी। लगभग 4.2 मीटर लंबी यह कार बाजार में मारुति फ्रोंक्स जैसी कारों को सीधी टक्कर देगी। इसमें डुअल ...