महोबा, मई 23 -- महोबा, संवाददाता। प्रधानमंत्री पर अमार्यादित टिप्पणी के बाद जिले में सियासी पारा चढ़ गया है। सोशल मीडिया में राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एक दूसरे पर हमला बोल रहे है। सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ने भी पूरे मामले की निंदा करते हुए टिप्पणी से जिले का नाम खराब होने की बात कही है। एक बार फिर जिला में राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की पीएम पर अमर्यादित टिप्पणी के बाद से पदाधिकारी एक दूसरे पर ठींकरा फोड़ रहे है। छोटे कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी और आम आदमी पूरे घटनाक्रम की निंदा कर रहे है। यह भी पढ़ें- विपक्षी दल हताशा में डूबे : बाबूराम लोगों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष को अपने पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। उधर कांग्रेसी बयान के बाद से मामले को नया मोड देने की तैयारी कर रहे है...