सोनभद्र, अप्रैल 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में गुरुवार को एक केंद्र पर 88 कुंतल गेहूं की खरीद एक किसान से की गई। खरीद शुरू होने के चार दिनों बाद बोहनी हो सकी। केंद्र पर गेहूं लेकर पहुंचे किसान का स्वागत किया गया। जनपद में खरीद करने के लिए कुल 72 केंद्र बनाए गए हैं। राबर्ट्सगंज के खाद्य विभाग के केंद्र पर गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्राली से गेहूं लेकर पहुंचे नई बाजार के किसान अमरनाथ सिंह का केंद्र प्रभारी ने स्वागत किया। इसके बाद मौके पर मौजूद पल्लेदार से उनके गेहूं की तौल कराई गई। डिप्टी आरएमओ अमित चौधरी ने बताया कि केंद्र पर पहुंचे किसान का 88 कुंतल गेहूं तौल की गई। जिले में गेहूं खरीद के लिए 30 मार्च से ही 72 केंद्र सक्रिय कर दिए गए हैं। किसानों के पहुंचने खरीद की जाएगी। कहा कि इस बार समर्थन मूल्य में गतवर्ष के सापेक्ष 160 रूपये की वृद्धि ...