एक कूलर के भरोसे मां और कुपोषित बच्चे दिन-रात गर्मी में रहे बिलबिला
उरई, मई 20 -- उरई, संवाददाता । जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में लगे दोनों एसी खराब पड़े हैं। यहां एक कूलर के भरोसे 44 डिग्री तापमान में कुपोषित बच्चों इलाज हो रहा है। कुछ ऐसा ही हाल भीषण गर्मी में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर के जनरल वार्ड और ट्राएज रूम का है। यहां पंखे की गर्म हवा और कूलर के भरोसे भर्ती मरीज बिलबिला रहे हैं। जबकि इस साल गर्मी बढ़ने के साथ अस्पताल के सभी वार्ड डायरिया मरीजों से फुल हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने अभी हाल ही में जिला अस्पताल में 10 बड़े कूलर, 10 एसी और कई वाटर कूलर भेंट किए थे। जिस वार्ड में तो मरीजों को ठंडी हवा के साथ ठंडा पानी मिलने लगा लेकिन अभी भी गर्मी में इमरजेंसी और पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.