जामताड़ा, मार्च 15 -- झारखंड के जामताड़ा में एक कुएं से तीन लाशें बरामद की गई हैं। यहां के बागडेहरी थाना क्षेत्र के मुड़ाबेड़िया गांव स्थित आश्रम मोड़ के पास कुएं से शुक्रवार की देर शाम तीनों लाशें निकाली गई हैं। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के राजनगर के केराबनी गांव निवासी लक्ष्मण मुर्मू उर्फ लखाई (48 वर्ष), पुत्र सुरेश मुर्मू (9 वर्ष) और पुत्री बुनी मुर्मू (4 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चरवाहों ने कुएं में शव होने की सूचना ग्रामीणों को दी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया।मां ने क्या बताया इस घटना की जानकारी देते हुए मृत लक्ष्मण मुर्मू की मां ने बताया कि एक सप्ताह पहले लक्ष्मण बेटे और बेटी के साथ दातून लाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से ...