सहारनपुर, जनवरी 12 -- जिले में चीनी मिलों के लिए इस पेराई सत्र में राहत भरी खबर है कि इस साल एक कुंतल गन्ने से औसतन 0.75 किलो ज्यादा बन रही है। जी हां, गन्ने की पैदावार में भले इस वर्ष बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही हो, लेकिन चीनी रिकवरी में जोरदार इजाफे ने मिल प्रबंधन और किसान, दोनों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। गन्ना विभाग के अनुसार जिले की चीनी मिलों की औसत रिकवरी अब 10 प्रतिशत के पार पहुंच चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में यह आंकड़ा करीब सवा 9 प्रतिशत था। यानी प्रति कुंतल गन्ने से निकलने वाली चीनी की मात्रा में सीधे सीधे 0.75 किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम की अनुकूलता, गन्ने की बेहतर गुणवत्ता और पेराई प्रक्रिया में तकनीकी सुधार इसका प्रमुख कारण हैं। महकमे के 8 जनवरी के आंकड़ों के अनुसार, जिले में सात चीनी मिल...