पूर्णिया, अप्रैल 13 -- जानकीनगर, एक संवाददाता।जानकीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चारपहिया वाहन से तस्करी कर रहे दो आरोपियों को एक किलो 224 ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से पूर्णिया होते हुए सहरसा की ओर स्मैक की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक पूर्णिया स्वीटी सहरावत के निर्देश पर एनएच-107 पर खुटहरी मोड़ के पास टीम गठित कर घेराबंदी की गई। पुलिस ने पूर्णिया से सहरसा की ओर जा रही काले रंग की चारपहिया वाहन को खदेड़कर पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन से एक किलो 224 ग्राम स्मैक, 6850 रुपये नकद,...