एक किलो 150 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- कुंडा, संवाददाता। ऑपरेशन प्रहार के तहत बाघराय पुलिस ने एक युवक को एक किलो 150 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओ श्रवण कुमार की अगुवाई में दरोगा रमेश सिंह यादव पुलिस टीम के साथ निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई भिटारा के पास से आरोपी अनिल कुमार निवासी भिटारा बाघराय को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस ने तलाशी के दौरान एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.