प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- कुंडा, संवाददाता। कुंडा पुलिस एक युवक को एक किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा। इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय गुरुवार को दरोगा अंकित सिंह, चरन सिंह, गंगा चरण प्रजापति आदि पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग को निकले थे। तभी खेमीपुर बाजार के पास छापामारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सत्यम सिंह उर्फ मोनू निवासी टिकरिया बुजुर्ग कुंडा के पास के पुलिस ने एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया। उसे कोतवाली लाकर एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...