हेमंत कुमार पांडेय, अगस्त 8 -- दिल्ली के रूप नगर इलाके में गुरुवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने कोठी में बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर मारपीट की। इसके बाद एक किलो सोने के आभूषण, 17 किलो चांदी और दस लाख नगद लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 74 साल के तारेश बैसीवाला अपनी पत्नी अर्चना के साथ रूप नगर स्थित कोठी में रहते हैं। बुजुर्ग का कश्मीरी गेट में आटो पार्ट्स का कारोबार है। दंपति की एकमात्र बेटी की शादी दिल्ली में रहने वाले सीए से हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह हफ्ते में तीन दिन अपने ऑफिस जाते हैं और अन्य दिन घर से काम करते हैं। पीड़ित बुजुर्ग ने शिकायत में बताया कि वह गुरुवार रात करीब सवा दो बजे बाथरूम जाने के लिए उठे। चूंकि टंकी में पानी नहीं था इसलिए वह बाहर के कांच का गेट खोल कर मोटर चलाने ...