एक किलो से भारी लहसुन उगाने का गिनीज रिकॉर्ड
नई दिल्ली, जुलाई 7 -- ग्लॉस्टरशायर, संवाददाता। ब्रिटेन के ग्लॉस्टरशायर के रहने वाले किसान ग्राहम बैरेट ने अपनी अनोखी फसल से एक ही दिन में दो नए गिनीज विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनके द्वारा उगाए गए 'एलिफेंट गार्लिक' (लहसुन की एक बड़ी प्रजाति) का वजन लगभग 1.75 किलोग्राम निकला, जबकि इसका व्यास 7.5 इंच मापा गया। यह दुनिया का सबसे भारी लहसुन घोषित किया गया है। इसी दिन उन्होंने दूसरा रिकॉर्ड तब बनाया, जब उनके द्वारा उगाए गए स्नो पी (मटर की एक किस्म) को दुनिया का सबसे भारी मटर माना गया। गौरतलब है कि बैरेट के नाम पहले से ही चार वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.