आदित्यपुर, जून 23 -- कम वजन में जन्म लेने वाले नवजातों के लिए जीवन की शुरुआत आसान नहीं होती, लेकिन आधुनिक उपचार और विशेष देखभाल के सहारे कई बच्चे इस चुनौती को पार कर रहे हैं। एमजीएम अस्पताल के शिशु रोग विभाग में ऐसे नवजात लगातार भर्ती हो रहे हैं, जिनका जन्म के समय वजन एक किलो से भी कम होता है। इनमें से बड़ी संख्या इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट रही है। एमजीएम अस्पताल के नीकू में जन्म के तुरंत बाद से लेकर एक माह तक के बच्चों को विशेष देखभाल में रखा जाता है। यहां हर महीने लगभग 15 से 20 ऐसे नवजात भर्ती होते हैं, जिनका वजन 800 ग्राम से सवा किलो तक होता है, जबकि सामान्य नवजात का औसत वजन करीब ढाई किलो माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, समयपूर्व प्रसव, गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त पोषण नहीं मिलना, मां का स्वास्थ्य कमजोर होना और गर्भकालीन देखभाल...