बाराबंकी, मई 2 -- बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी जिले के असंद्रा कोतवाली क्षेत्र में सरकारी राशन में एक किलो की कमी पर सवाल उठाना एक 70 वर्षीया वृद्धा को इतना महंगा पड़ा कि कोटेदार ने उन्हें धक्का दे दिया। गिरने के साथ ऊपर से अनाज की भारी बोरियां भी गिर पड़ीं जिससे वृद्धा की कमर की हड्डी टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित के पति की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असंद्रा कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर मजरे कादिरपुर निवासी रामसागर रावत ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सीता (70) 27 अप्रैल को गांव के कोटेदार मनोज कुमार यादव की दुकान पर राशन लेने गई थीं। वहां अंगूठा लगवाने के बाद निर्धारित 10 किलो के स्थान पर केवल 9 किलो राशन दिया जा रहा था। जब वृद्धा ने इसका विरोध किया और पूरा राशन मांगा तो कोटेदा...