मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- सरैया। राजारामपुर में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को एक किलो 132 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार युवक बहिलवारा भुआल दक्षिणी निवासी विशेश्वर महतो का पुत्र चंदन कुमार है, जबकि वैशाली थाने के किशनपुरा निवासी मनोज राय का पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ भृगु तथा राजारामपुर नया टोला निवासी सत्यम कुमार फरार हो गया। एएसआई प्रेमचंद्र शर्मा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...