सोनभद्र, मई 18 -- सोनभद्र। थाना ओबरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को एक किलो 150 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सेक्टर-04 पहाड़ी तिराहा के पास से चूड़ी गली मलीन बस्ती ओबरा निवासी धीरज कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया। बरामद गांजा के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...