प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- कुंडा। बाघराय थाने के दरोगा वीरेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ गस्त पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर धनऊ का पुरवा शारदा नहर पुलिया के पास से शिव कुमार प्रजापति निवासी धनऊ का पुरवा सकरदहा को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...