बस्ती, मार्च 10 -- सल्टौआ, हिन्दुस्तान संवाद। सोनहा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान दो लोगों के कब्जे से 968 ग्राम गांजा बरामद किया है। इनके पास से गांजा बिक्री का 14 हजार 700 रुपया, एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान अहिरौला के पास स्थित बाग से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। आरोपी अशोक कुमार शर्मा निवासी धौरहरा थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थनगर के पास से 28 पुड़िया गांजा कुल 100 ग्राम बरामद हुआ। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ व उसकी निशानदेही पर कड़सरा स्थित बाग थाना शिवनगर डिडई जनपद सिद्धार्थ नगर से गांजा बेचते हुए एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गय...