गौरीगंज, जून 12 -- संग्रामपुर। नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को एक किलो 80 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार की देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अजय सिंह निवासी ग्राम पूरे तालुकदार मौजा गोरखापुर थाना संग्रामपुर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- एक किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...