प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 3 -- प्रतापगढ़। गड़वारा चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने शनिवार शाम इलाके के पूरे माधव सिंह मोड़ के पास से एक युवक को एक किलो, 110 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी देहात कोतवाली क्षेत्र के छोटी नरिया का रहने वाला अंकित सिंह चौहान है। उसके पास से गांजा बिक्री के 310 रुपये बरामद कर पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...