लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- दुधवा टाइगर रिजर्व का एक किलोमीटर का दायरा इको सेंसटिव जोन में घोषित किया गया है। साल 2022 से ही इसी दायरे को लेकर प्रस्ताव व निर्देश था। दुधवा का दायरा 2201 वर्ग किलोमीटर तक है। इसमें दो जिलें शामिल हैं। इसमें दुधवा कोर जोन, बफर जोन, किशनपुर सेंच्युरी और कतर्निया घाट टाइगर रिजर्व का क्षेत्र शामिल है। यही नहीं भारत-नेपाल सीमा तक दुधवा का जंगल लगता है। यहां वैसे तो बड़े निर्माण पर पाबंदी है पर 2022 के प्रस्ताव से ही नियम बदल गया था। टाइगर रिजर्व से सटे एक किलोमीटर का दायरा इको सेंसटिव जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में किसी तरह का पक्का निर्माण नहीं हो सकता है और न ही कोई ऐसा बिजनेस किया जा सकता है, जिससे जंगल की आबोहवा पर असर पड़े। इसके लिए तीन मानकों के अनुसार कार्य होगा। इसके लिए वन विभाग की टीम अपना सर्वे कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.