समस्तीपुर, नवम्बर 4 -- उजियारपुर। अंगारघाट बूढ़ी गंडक नदी पुल पर से दो बच्चों के साथ एक महिला ने सोमवार को छलांग लगा दी। इसमें स्थानीय लोगों की मदद से महिला सहित दो को बचा लिया गया, जबकि एक बच्चा लापता है। महिला की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कराई डीह चौक निवासी स्व. सुनील पासवान की पत्नी किरण देवी (30) व उसकी 4 वर्षीय पुत्री रीमा कुमारी व अभिराज कुमार (2) के रूप में की गयी। हालांकि इस दौरान नदी में मछली शिकार कर रहे एक नौका सवार मछुआरे ने तत्काल छलांग लगाई महिला किरण देवी व उसकी बच्ची रीमा कुमारी को नदी से निकाल लिया। जबकि दूसरा बच्चा अभिराज कुमार का पता नहीं चल सका। इधर सूचना पर अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे। वहीं नदी से निकाली गयी महिला व उसकी बच्ची को अंगारघाट स्थित एक निजी डॉक्टर के यहां भेजा। जहां से प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.