मधेपुरा, अगस्त 3 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र रजनी मिलिक गाँव के पास गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक कार से 295 पीस कफ सिरप बरामद कर चालक युवक को गिरफ्तार किया है। शनिवार की रात गश्ती के दौरान मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 रोड में रजनी पंचायत के मिलिक गाँव के पास एक टियागो कार को रोककर तलाशी के क्रम में सीट के नीचे रखे दो कार्टून में कफ सिरप बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन समेत कफ सिरप जब्त कर मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया। जब्त कार बीआर 11एइ 0651 टाटा टियागो है। गिरफ्तार चालक की बनमनखी राजपूत टोला के आदित्य राज के रूप में पहचान हुई है। उक्त युवक रजनी गाँव कफ सिरप का खेप लेकर जा रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना पर गश्ती कर रहे पुलिस पदाधिकारी ने दल बल के साथ कार्रवाई किया। प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्राप्त सूचना पर गश्ती क...