सोनभद्र, दिसम्बर 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। चोपन ब्लाक के खैरटिया गांव में ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक आयोजनों को नई पहचान देने की तैयारी शुरू हो गई है। पंचायतीराज विभाग की ओर से यहां एक करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से आधुनिक उत्सव भवन बनाने की योजना को मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए तीन हजार वर्ग मीटर जमीन चिन्हित कर ली गयी है। जनपद के पिछड़े इलाके में शामिल खैरटिया में उत्सव भवन बनने से आसपास के दर्जनों गांव के लोगों को शादी विवाह के लिए सहूलियत मिलेगी। शादी विवाह के बदलते ट्रेंड में लोग शादी विवाह गेस्ट हाउस या फिर होटलों में कर रहे हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों को शहर में आकर अपने बेटे बेटियों के विवाह कार्य गेस्ट हाउस और होटलों में निपटाने पड़ते हैं, जिसमें लोगों को एक लाख रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक की राशि खर्च करनी ...