भदोही, मई 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में 11 सहकारी समितियों का एक करोड़ तीन लाख रुपये की लागत से जीर्णोद्धार कराया जाएगा। सहकारिता विभाग ने पहले इसका प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से धन स्वीकृत होने के बाद समितियों पर काम शुरू हो गया है। जहां अभी काम शुरू नहीं हुआ है, वहां भी जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। एक समिति पर नौ लाख 40 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। एआर सहकारिता रामप्रकाश ने बताया कि जिले में कुल 52 समितियां हैं। इनमें 43 से 44 समितियां सक्रिय हैं। यहां किसानों को उर्वरक, ऋण समेत अन्य सुविधाएं मिलती हैं। धान और गेहूं खरीद के समय किसानों से उपज की खरीद भी की जाती है। यह भी पढ़ें- प्रस्ताव को शीघ्र अनुमोदित कर विभाग को भेजें : उपायुक्तसहकारी समितियों का नामकरण उन्होंने बताया कि केंद्र में सहकारिता मंत्रालय बनने के बाद समितियों का ...