चतरा, दिसम्बर 11 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। उत्तरी क्षेत्र के धनगड्डा और नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत में दो नए उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार का लाभ मिलेगा। धनगड्डा के मुखिया अरविंद सिंह ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कई चुनौतियाँ थीं। प्रसूति और अन्य उपचार के लिए टंडवा या सिमरिया सीएचसी जाना पड़ता था, जबकि मुख्य मार्गों पर कोयला परिवहन होने से समय पर इलाज और दवाइयों तक पहुंचना कठिन हो जाता था। नए उप स्वास्थ्य केंद्रों से ग्रामीणों को अब नजदीक में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। नावाडीह-तेलियाडीह पंचायत के मुखिया महावीर साहू ने उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति के लिए चतरा जिला प्रशासन के प्रति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.