किशनगंज, जुलाई 4 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए शुक्रवार की शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 516.81 ग्राम हेरोइन (स्मैक), 9,672 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। जप्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 3 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मंगोलबाड़ी निवासी अनिल साहा तथा किशनगंज जिले के सुखानी थाना क्षेत्र के सुरिभिटा निवासी अकबर अली के रूप में हुई है। कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा की गई है। शनिवार की शाम को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने बताया कि गुप्त सूचना मिल...