चतरा, जुलाई 25 -- चतरा, संवाददाता। जिले के एसपी अनिमेश नैथानी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुंदा थाना क्षेत्र के तेगम गांव से शुक्रवार की रात भारी मात्रा में अफीम और डोडा बरामद किया है। छापेमारी के दौरान 7.540 किलोग्राम अफीम एवं 293.900 किलोग्राम डोडा जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है। एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान जलेश कुमार, पिता फुलेश्वर महतो, कुंदा प्रखंडके तेगम गांव के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि तेगम गांव में तस्करी के उद्देश्य से भारी मात्रा में अफीम और डोडा छिपाकर रखा गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम ...