वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नगवा के गणेशबाग स्थित श्रीविद्या साधना पीठ में चल रहे 21 दिवसीय मां ललिता महात्रिपुर सुन्दरी कोटि अर्चन के उन्नीसवें दिन तक मां ललिता की एक करोड़ मंत्रों से आराधना हुई। श्रीविद्या देशिक प्रवर आचार्य श्रीदत्तात्रेयानंदनाथ (पं.सीताराम कविराज) के आविर्भाव शताब्दी महोत्सव के अवसर पर आयोजित इस अनुष्ठान में बुधवार को 6 लाख मंत्रों से मां का अर्चन हुआ। पीठाध्यक्ष स्वामी प्रकाशनन्दनाथ के सानिध्य में देशभर से आये शताधिक दीक्षित साधकों ने मां ललिता का 1 करोड़ अर्चन सत्रयाग रजत पुष्पों (चांदी के पुष्प), मोती, लौंग, इलाइची, द्राक्षा, कुमकुम, विभिन्न द्रव्य, केसर युक्त अक्षत, श्वेत तिल, मोदक, गुलाब एवं कमल पुष्पों से किया गया। इस अवसर पर साधकों को प्रवचन देते हुए पीठाध्यक्ष स्वामी प्रकाशनन्दनाथ ने कहा कि श्...