कौशाम्बी, मार्च 7 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बाबू सिंह डिग्री कॉलेज सयारा के मैदान में आयोजित सरस मेला व सरस महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भव्य कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की एक करोड़ दीदियों को जल्द से जल्द लखपति बनाया जाएगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद, कपड़े एवं अन्य घरेलू उत्पादों के लगाए गए स्टालों का अवलोकन करते हुए उत्साहवर्धन किया। इसके बाद महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में बहुत प्रतिभा है। स्वयं सहायता समूह की दीदियों को अपना-अपना उत्कृष्ट उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.