भदोही, अप्रैल 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विधान सभा क्षेत्र ज्ञानपुर में विकास कार्य निरंतर चलता रहेगा। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कूड़ीकला और ज्ञानपुर ब्लॉक के कसिदहां गांव में 65-65 लाख यानि एक करोड़ 30 लाख की लागत से सामुदायिक भवन एवं बारात घर का निर्माण होगा। बारात घर बनने पर क्षेत्रीय जनता को काफी राहत मिलेगी। विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे ने बताया कि पूर्व में दोनों ग्राम पंचायतों में बारात घर बनवाने की पहल हुई थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण द्वारा स्वीकृति दे दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक शादी-विवाह या अन्य आयोजनों के लिए लोगों को टेंट व अन्य व्यवस्थाओं पर अधिक खर्च करना पड़ता था। नए सामुदायिक भवन बनने से इस समस्या से काफी राहत मिलेगी। इन भवनों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आसप...