हरदोई, जून 12 -- हरदोई। शहर, कस्बों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में 71 सार्वजनिक स्थानों पर रात के वक्त अंधेरी की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। 170 वाट क्षमता की हाईमास्ट लाइटों की स्थापना कराई जाएगी। इससे क्षेत्रवासियों को आने-जाने में होने वाली दिक्कतों से निजात मिलेगी। इसी वित्तीय वर्ष में काम पूरा होगा। विभागीय जानकार बताते हैं कि करीब 100 लाख रुपये का बजट इन लाइटों की स्थापना पर खर्च किया जाएगा। कार्यदाई संस्था ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पैरवी व प्रस्ताव के बाद स्थल चयन को अंतिम रूप दिया जाएगा। बिजली के एक पोल पर करीब छह लाइटों की स्थापना कराई जाएगी। स्थानीय विकास निधि के तहत जनहित का यह कार्य कराया जाना है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम कानपुर और लखनऊ, ग्रा...