पटना, मार्च 7 -- राज्य में रबी 2025-26 में एक करोड़ 5 लाख से अधिक कृषि भूखंड का डिजिटल सर्वे पूरा कर लिया गया है। जल्द ही लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा डिजिटल क्रॉप सर्वे का विस्तार हुआ है। राज्य में पिछले तीन फसली मौसमों से डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष रबी में 30,416 राजस्व ग्रामों के 1 करोड़ 97 लाख 74 हजार 227 प्लॉट में डिजिटल क्रॉप सर्वे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के जरिए भूखंड में बोयी गई फसल की जानकारी मोबाइल एप्लिकेशन जरिए एकत्र की जाती है। इससे फसल क्षेत्र का सटीक आकलन संभव होता है। यह फसल विपणन, भंडारण प्रबंधन, फसल बीमा योजनाओं और कृषि से जुड़े नीतिगत निर्णयों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है।बताया कि रबी 2023-24 ...