भागलपुर, मार्च 1 -- नगर परिषद सभागार में शनिवार को सामान्य बोर्ड की बैठक सभापति राजकुमार गुड्डू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछली बैठक की पुष्टि के बाद नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से पथ-निर्माण, नाला निर्माण और जल-नल योजना जैसे विषय प्रमुख रहे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभापति राजकुमार गुड्डू ने बताया कि इस वर्ष का अनुमानित आय 338 करोड़ 49 लाख 17 हजार 254 रुपये 90 पैसा, व्यय 337 करोड़ नौ लाख 19 हजार 950 रुपये तथा बचत एक करोड़ 39 लाख 97 हजार 304 रुपये है। विकास कार्यों के लिए पूंजीगत व्यय में लगभग 284 करोड़ 93 लाख 91 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। अन्य मदों में आंतरिक अवशेष के लिए एक करोड़ 23 लाख, स्थापना एवं अन्य राजस्व में सात करोड़ 61 लाख ...