गोंडा, जुलाई 19 -- गोण्डा, संवाददाता। नकली एवं नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने बिना लाइसेंस संचालित तीन अवैध दवा गोदामों से लगभग एक करोड़ 13 लाख रुपये मूल्य की नारकोटिक्स, कोडीन सिरप एवं अन्य एलोपैथिक औषधियां बरामद कर सीज कर दीं हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। यह भी पढ़ें- बाजपुर में नकली दवाओं की फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तारविशेष अभियान के तहत छापामारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय के निर्देश पर गोपनीय सूचना के आधार पर शहर के बरियार पुरवा, सोनार गली, बड़गांव क्षेत्र में 16, 17 एवं 18...