नैनीताल, मार्च 1 -- भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड के अंतर्गत गरगड़ी-चमोली मार्ग के डामरीकरण के लिए शासन से एक करोड़ 10 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया है और टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि गरगड़ी, काला आगर से चमोली तक का मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में था, जिसके कारण क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए लोनिवि के माध्यम से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि अब स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र ही मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रय...