हाथरस, मई 22 -- सहपऊ। कस्बा स्थित श्रीकृष्ण वाटिका में शुक्रवार दोपहर क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। करीब एक करोड़ रुपये की धनराशि से क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 22 विकास कार्य कराए जाने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी ने किसानों की बिजली समस्या को गंभीरता से उठाते हुए कहा कि किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जबकि खेती के लिए नियमित विद्युत आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।ब्लॉक यह भी पढ़ें- एक करोड़ से कराए जाएंगे क्षेत्र में विकास कार्य। ब्लॉक प्रमुख प्रमुख चौधरी रामकिशन ने अपने पिछले पांच...