फरीदाबाद, फरवरी 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराध थाना सेंट्रल की टीम ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में बैंक खाताधारक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुधियाना निवासी अरुण कुमार, रखप्रीत सिंह और सतवंत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-16 निवासी व्यक्ति को व्हाट्सऐप के माध्यम से संपर्क कर खुद को एलकेपी सिक्योरिटी लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी बताकर निवेश का झांसा दिया था। पीड़ित ने एक मोबाइल एप डाउनलोड कर कुल एक करोड़ ,12 लाख 56 हजार रुपये निवेश कर दिए थे। बाद में पीड़ित से रकम निकालने के लिए 50 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी सतवंत सिंह बैंक खाताधारक है, जबकि अरुण और रखप्रीत ने उसका बैंक खाता आगे ठगों को उपलब्ध कराया था। उसके बैंक खाते मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.