भागलपुर, अप्रैल 11 -- गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया चपरघट पंचायत के कालिंदीनगर में लगभग एक करोड़ रुपये की राशि से निर्माण कराये जा रहे विद्यालय के भवन के छत से मामूली वर्षा होने पर ही पानी टपकने लगा। जिससे छत की ढलाई की गुणवत्ता पर ग्रामीण सवाल उठाने लगे हैं l जानकारी के अनुसार, लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे विद्यालय भवन के छह कमरों के निर्माण का कार्य पूरा होने से पहले ही पहली मंजिल की छत से बारिश होने पर पानी टपकने से विद्यालय प्रबंधन ने इसको गंभीरता से लिया है। ग्रामीणों ने भवन निर्माण में घटिया बालू, सीमेंट व छड़ के उपयोग का आरोप लगाया है। विभाग द्वारा हर हाल में मार्च 25 तक काम पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया था। कार्य स्थल पर योजना से संबोधित किसी प्रकार का बोर्ड नहीं लगाया गया है। सहायक अभियंता ईं उमेश कुमार ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.