हाजीपुर, मई 9 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के दिए गए सूचना के आधार पर एसडीओ मोड़ के पास छापेमारी कर एक महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने 526 ग्राम हेरोइन, 04 मोबाइल एवं 80 हजार 820 रुपया बरामद किया। बरामद हेरोइन की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। गिरफ्तार महिला सहित तीन तस्कर असम राज्य के नगाव जिला निवासी स्वर्गीय मोहम्मद अली के पुत्र तजाउद्दीन, ईमान अली के पुत्र नसरुद्दीन,स्वर्गीय इकरामुल हुसैन की पत्नी बीबी हवा एवं बिदुपुर थाने क्षेत्र के गोखुला गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र अश्विनी कुमार उर्फ गोलू बताए गए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत शनिवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने नगर थाने पर प्रेस...