शामली, मार्च 28 -- कैराना। कोतवाली पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपये की कीमत की अवैध स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे पुलिस शामली बाईपास फ्लाईओवर से भूरा जाने वाली रजवाहा पटरी पर पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक नशीले पदार्थ के साथ क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर भूरा की ओर से आ रहे दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 515 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम फारूक उर्फ गांधी और अमजद निवासीगण गांव भूरा बताए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया कि स्मैक गांव के ही हुसैन से खरीदी थी, जिसे वे क्षेत्र में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतर्...