आगरा, मई 13 -- एक करोड़ से अधिक के स्टांप के बकाएदार अंसल हाउसिंग एंड कंस्ट्रक्शन लि. की ताजगंज क्षेत्र में करोड़ों की संपत्ति कुर्क की गई है। बकाया वसूलने बुधवार को पहुंची प्रशासन की टीम ने अंसल हाउसिंग का बगदा ताजगंज स्थित दफ्तर कुर्क कर सील लगा दी है। एसडीएम सदर सचिन राजपूत के निर्देश पर स्टांप देय की आरसी पर यह कार्रवाई की गई है। नायब तहसीलदार अनिल चौधरी ने बताया कि मै. अंसल हाउसिंग एंड कंस्ट्रक्शन लि. के विरुद्ध स्टांप कमी की वसूली को हाउसिंग की अचल संपत्ति कुर्की का आदेश 20 अप्रैल 26 को जारी किया गया था। वर्ष 2006 में अंसल हाउसिंग ने बगदा ताजगंज में करीब तीन बीघा जमीन खरीदी थी। यह भी पढ़ें- डीएम के निरीक्षण में मिली स्टांप शुल्क की कमी इसकी जांच में स्टांप की कमी निकली। एडीएम फाइनेंस के न्यायालय में मुकदमा चला, वहां से राहत नहीं मिल...