मुजफ्फर नगर, मई 4 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने एक करोड़ के गांजे के साथ पांच तस्करों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में दो तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों से 250 किलोग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त एक छोटा हाथी, एक क्रेटा गाड़ी, तीन तमंचे व चार मोबाइल बरामद किए है। तस्कर यूपी व उत्तराखंड के जनपदों में गांजा की सप्लाई करते थे।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पे्रसवार्ता करते हुए बताया कि देर रात नई मंडी कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र पुलिस टीम के साथ सिसौना पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने दो संदिग्ध वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गाड़ी से उतरकर भागते हुए मोहम्मद सुल्तान निवासी कैराना रोड जनपद शामली व...